Sonbhadra news : कोन में हर घर तिरंगा यात्रा में गूंजता रहा वंदे मातरम्, भारत माता कि जय की नारा
देश के आन बान शान के रूप में इन दिनों हर घर तिरंगा यात्रा निकाल कर देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है।

sonbhadra
4:39 PM, August 11, 2026
पी.के. विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन (सोनभद्र) देश के आन बान शान के रूप में इन दिनों हर घर तिरंगा यात्रा निकाल कर देश की अखंडता को बनाए रखने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है इसी क्रम में मंगलवार को ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा व पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा विकास खण्ड परिसर से चलकर शिवमन्दिर कोन तक हर हाथों में तिरंगा फहराते हुए भारत माता की जय, वंदे मातरम् की उद्घोष गूंजता रहा, यात्रा का समापन शिवमन्दिर कोन परिसर में देश की अखंडता को अच्छुड रखने का शपथ दिलाया गया, तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं समेत स्कूली बच्चे व ब्लाक अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
तिरंगा यात्रा में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो, पूर्व जिला पंचायत सदस्य व काशी क्षेत्र के म मो उपाध्यक्ष कुसुम शर्मा, ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत चौबे,खण्ड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा, बीइओ विश्वजीत कुमार,एडीओ पंचायत महिपाल लाकरा, सुनील सिंह, मनोज तिवारी, समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।




