Sonbhadra News : पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, छात्राओं ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा
‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत आज रॉबर्ट्सगंज स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में छात्राओं ने......

sonbhadra
3:12 PM, August 8, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत आज रॉबर्ट्सगंज स्थित पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में छात्राओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन कर देशभक्ति की भावना का संदेश दिया। सामूहिक गायन के दौरान पूरा विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा।
देशभक्ति के रंग में रंगा विद्यालय परिसर -
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। छात्राओं के स्वर में गूंजते राष्ट्रीय गीत ने विद्यालय के वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं समर्पण की भावना व्यक्त की।
9 से 15 अगस्त तक मनाया जा रहा अभियान -
भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं जयंती के अवसर पर देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ‘वंदे मातरम्’ के तृतीय चरण के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ को 09 से 15 अगस्त तक उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। अभियान के तहत भौतिक एवं डिजिटल दोनों माध्यमों से नागरिकों को जोड़ा जा रहा है।
तिरंगे के सम्मान का दिया संदेश -
कार्यक्रम में छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के महत्व से अवगत कराया गया साथ ही नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने और डिजिटल माध्यमों से अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने की पहल -
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा। छात्राओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लेकर यह संदेश दिया कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है।
डीआईओएस जयराम सिंह रहे मौजूद -
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं। उपस्थित लोगों ने ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रीय गीत के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया।




