Sonbhadra news : छत्तीसगढ़ से कुंभ स्नान कर लौट रहा वृद्ध डाला वैष्णो मंदिर दर्शन के दौरान लापता, खोजबीन जारी
वैष्णो मंदिर दर्शन करने के दौरान चुन्नीलाल अचानक लापता हो गए जिसकी खोजबीन स्थानीय पुलिस द्वारा किया जा रहा है ।

फोटो : गुमशुदा वृद्ध

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला । प्रयागराज कुंभ स्नान से लौट रहे छत्तीसगढ़ जिला कोरिया थाना सोनहत क्षेत्र का निवासी करीब 70 वर्षीय वृद्ध स्थानीय डाला स्थित वैष्णो मंदिर दर्शन करने के दौरान अचानक लापता हो गए जिसकी खोजबीन स्थानीय पुलिस द्वारा किया जा रहा है ।
डाला पुलिस से मिली जानकारी अनुसार छत्तीसगढ़ जिला कोरिया थाना सोनहत क्षेत्र के कट गोरी पोस्ट कटोरी के निवासी करीब 70 वर्षीय चुन्नीलाल पुत्र रामदीन जो प्रयागराज कुंभ स्नान कर वापस लौटने के उपरांत आज मंगलवार को डाला स्थित वैष्णो मंदिर पर दर्शन के लिए गए हुए थे जो अपने वाहन के पास वापस नहीं आए । यात्रा के दौरान साथ में रहे लोगों द्वारा काफी देर तक खोजबीन किया गया नहीं मिलने पर स्थानीय पुलिस को सूचना दिया गया । स्थानीय पुलिस द्वारा गुमशुदा वृद्ध व्यक्ति की खोजबीन का प्रयास किया जा रहा है ।