Sonbhadra News: एक दिन के लिए प्रधानाध्यापिका बनी आठवीं की वैष्णवी
महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति फेज 5 के तहत आयोजित हुई कार्यक्रम

सोनभद्र
6:27 PM, September 26, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। शासन के मंशा के अनुरुप महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति फेज-5 के अन्तर्गत महिलाओ एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना. उन्हें आत्मनिर्भर बनाना और समाज में भागीदारी सुनिश्चित करने तथा संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुँचने की प्रेरणा व दायित्वों का निर्वहन करने हेतु जागरुकता लाने के क्रम में कम्पोजिट विद्यालय विण्ढमगंज की कक्षा 8 की मेधावी छात्रा वैष्णवी केशरी को आज सांकेतिक रूप में एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनाया गया ।
उनके कार्यों में सहयोग करने के लिए छात्रा उजमा,रेशमा , लक्ष्मी, प्रियांशी, शाबरीन ,नितिका,व रागनी कुमारी को शिक्षिका के रूप में कार्य करने का अवसर दिया गया। प्रधानाध्यापिका बनी वैष्णवी केशरी ने कार्यभार सम्भालते हुए बताया कि मैं पढ़ लिख कर प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश व समाज की सेवा करना चाहती हूँ।
प्रधानाध्यापक राजकमल यादव ने इस अवसर पर विद्यालय संचालन के सम्बन्ध में छात्राओं को आवश्यक जानकारी से अवगत कराया।
छात्राओ ने प्रार्थनासभा, छात्रउपस्थिति एवं शिक्षण कार्य आदि दायित्वों को निभाया तथा अध्यापिका बनी छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण में एक फलदार पौधा लगा कर पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लियाl
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका अंजूरानी, पदमावती देवी,श्वेता जैसवाल ,शालिनी गुप्ता तथा चंचला गुप्ता उपस्थित रहीं l




