Sonbhadra News : तीर घोपकर हत्या करने वाला वाचर गिरफ्तार, पुलिस ने किया चालान
शाहगंज पुलिस ने तीर घोपकर चहवाहे की हत्या करने के मामले में अभियुक्त वाचर को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है ।

पुलिस की गिरफ्त में खड़ा अभियुक्त
sonbhadra
6:48 PM, November 3, 2024
शान्तनु कुमार
शाहगंज (सोनभद्र) । शुुुक्रवार को थाना शाहगंज क्षेत्रान्तर्गत महुअरिया टोला के जंगल में पशु चराने के विवाद के लेकर सुक्खन बैगा उम्र करीब 60 वर्ष निवासी राजपुर थाना शाहगंज, जो वन विभाग में वाचर का काम करता था व बनवारी पाल पुत्र बुड़ुक पाल उम्र करीब 56 वर्ष निवासी महुआरिया टोला थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र के बीच मारपीट हुई थी । मारपीट के दौरान सुक्खन बैगा ने हाथ से ही बनवारी पाल के सीने में तीर घोंप दिया । जिससे बनवारी पाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना शाहगंज पर मु0अ0स0 83/24 धारा 115(2), 105 बीएनएस बनाम सुक्खन बैगा पुत्र भोला निवासी महुअरिया थाना शाहगंज जनपद सोनभद्र पंजीकृत किया गया । जिसके क्रम में पुलिस ने अभियुक्त सुक्खन बैगा को शनिवार की रात लगभग 21.55 बजे गिरफ्तार कर लिया गया और रविवार को चालान किया गया।




