Sonbhadra News : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने आयोजित किया होली मिलन समारोह

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले रविवार की शाम नगर स्थित होटल वैभव इंटरनेशनल में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।

news-img

sonbhadra

6:52 PM, March 24, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

सोनभद्र । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले रविवार की शाम नगर स्थित होटल वैभव इंटरनेशनल में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सत्येंद्र राय को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह प्रदान कर एवं माल्यार्पण कर संगठन के जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा ने स्वागत किया। इस अवसर पर नगर के व्यापारियों में अलग ही उत्साह देखने को मिला लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी एवं गले मिलकर एक दूसरे का अभिवादन किया फागुन के गीत जैसे होली आई रे कन्हाई एवं होली के दिन दिल खिल जाते हैं रंगों में रंग मिल जाते हैं जैसे गीतों पर लोग थिरकते नजर आए। उपरोक्त अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारीयो को साधुवाद देते हुए कहा कि भारत के अर्थव्यवस्था का एक मजबूत स्तंभ है व्यापारी जिस तरह स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में स्वतंत्रता सेनानियों को आर्थिक मदद कर व्यापारियों ने देश को अंग्रेजों के चंगुल से आजाद कराया आज भी व्यापारी इस कर्तव्य निष्ठा से काम कर समय पर टैक्स देकर अपने देश को आर्थिक दौर पर और मजबूत करने की दिशा में अग्रसर है इस मंच के माध्यम से उन्होंने विश्वास दिलाया कि अगर भविष्य में किसी भी व्यापारी के साथ अन्याय हुआ तो हम सड़क पर उतरेंगे और जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक संघर्ष करते रहेंगे श्री शर्मा ने आगे कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए व्यापारियों में एकता एवं भाईचारे की भावनाओं को जागृत करना होगा आपस में किसी भी तरह की ईर्ष्याकी भावना को खत्म करना होगा और व्यापारी हित में सभी को मिलकर काम करना होगा तभी इस देश का व्यापारी मजबूत हो सकेगा l उन्होंने कहा कि होली आपसी भाईचारा प्रेम सौहार्द का त्यौहार है होली के रंग उत्साह एवं उमंग के प्रतीक हैं बसंती उल्लास की रसधार में भीगने एवं भिगोने का नाम फगुआ है इस समय प्रकृति अपने साथ नए अनुदानों के रंग एवं नए आशीशों की महक लेकर आता है इसके आगमन से प्रकृति भी पुलकित होती है उन्होंने कहा कि प्रकृति की यह खुशी पलाश के चटक रंगों सरसों के बासंती परिधानों से छलक रही है आम्र के कोमल पल्लवो के बंदनवार इसके स्वागत में सजे हैं आम्र मंजरी की महक प्रकृति की प्रसन्नता बनकर सब और बिखर रही है बसंत के इस अनुपम स्वागत में भ्रमर गीत कोयल के पंचम सुर के साथ लयबद्ध हो रही है प्राकृतिक दृष्टि से बसंत के आगमन की खुशी में पेड़ पौधे पुराने परिधान के रूप में पत्ते त्याग देते हैं एवं नए परिवेश के स्वागत के लिए पत्र एवं पुष्पों का नव सृजन करते हैं यानी पूरी प्रकृति नव पल्लवित आभा से शोभायमान होती है उन्होंने मंच के माध्यम से जिला एवं पुलिस प्रशासन का धन्यवाद करते हुए कहा कि अधिकारियों को सूझबूझ सजगता एवं सतर्कता से जिले में कोई दुखद घटना नहीं घटी वरना इस माह उल्लास के बीच पूर्व में कई हृदय विदारक घटनाएं घट चुकी है जो अंतरात्मा को विशाद-अवसाद की चरम अवस्था की ओर ले जाती हैं आइए हम सब मिलकर शपथ ले की उत्साह की जगह अवसाद ना हो निर्दोषों का रुदन क्रंदन न हो क्रूरता एवं बर्बरता ना हो एवं ना हो निर्दोषों का रुदन उनके शिष्य इस पीड़ा को और भी सदन कर देती है इसलिए हम सब मिलकर सजल संवेदना की मीठी तान छेड़े जिससे प्रकृति के साथ-साथ मानवता भी पुलकित हो सके और यह बसंत हम सब पर अपने अनुदानों के रंग एवं आशीषों की महक उड़ेले बिना न रह सके मंच का संचालन नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन एवं आभार जिला महामंत्री प्रितपाल सिंह ने व्यक्त किया इस अवसर पर मुख्य रूप से शरद जायसवाल, प्रशांत जैन, कौशल शर्मा ,दीप सिंह पटेल, राजकुमार जायसवाल, अमित अग्रवाल, प्रितपाल सिंह ,सूर्य जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, राजेश जायसवाल, अभिषेक साहू, रवि कुमार जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, गुरप्रीत सिंह सोखी, कृष्णा सोनी ,विनोद जायसवाल, अभिषेक केसरी, पंकज कनोडिया, प्रमोद कुमार गुप्ता ,धर्मेंद्र प्रजापति, दिनेश कुमार सिंह, अमित वर्मा, जसकीरत सिंह ,सिद्धार्थ सांवरिया, जसराज सिंह ,शुभम चौरसिया, प्रणव चौबे, अर्पण बांका ,प्रदीप जायसवाल, अभिषेक सोनी, मुकेश सोनी, कुशाग्र शर्मा ,यशपाल सिंह, धर्मराज सिंह ,अजय जैन, प्रमोद राय ,प्रतीक केसरी ,शिवम केसरी, अमित जायसवाल, विनोद जालान, राजेश मिश्रा, आदि लोग मौजूद रहे

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.