Sonbhadra News : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने मंडी अग्निकांड पर जताई चिंता, बुनियादी सुविधा और सुरक्षा की मांग
जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। गंदगी और अंधेरा: परिसर में साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है और बिजली गुल रहने से व्यापारी व आम जनता परेशान रहती है।

sonbhadra
6:27 PM, October 23, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल सोनभद्र की एक महत्वपूर्ण बैठक आज मंडी परिसर में आयोजित की गई। बीते दिनों मंडी परिसर में हुए भीषण अग्निकांड पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त करते हुए व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने आज पीड़ित और स्थानीय व्यापारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना।
मंडी परिसर का मुआयना करने के बाद व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने परिसर में व्याप्त भारी दुर्व्यवस्थाओं पर तीखा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि व्यापारी सरकार को लाखों रुपये का राजस्व (टैक्स) देते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बुनियादी सुविधाएं तक नसीब नहीं हो रही हैं।
जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि मंडी परिसर में आग से निपटने के लिए फायर सेफ्टी के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं, जिसके कारण हाल ही में बड़ा अग्निकांड हुआ। टूटा तौल कांटा: व्यापारियों के लिए बेहद जरूरी तौल कांटा लंबे समय से टूटा पड़ा है, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। गंदगी और अंधेरा: परिसर में साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है और बिजली गुल रहने से व्यापारी व आम जनता परेशान रहती है। उन्होंने कहा कि परिसर के अंदर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं, जिससे व्यापारियों में हमेशा भय का माहौल बना रहता है।
व्यापार मंडल ने जिला प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि व्यापारियों को तत्काल सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। परिसर में फायर सेफ्टी की व्यवस्था दुरुस्त की जाए और भविष्य में कोई भी कदम उठाने या कार्यक्रम करने से पहले व्यापारियों से उचित समन्वय स्थापित किया जाए।
मंडी परिसर में मौजूद वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह चंदेल और जिला उपाध्यक्ष प्रकाश केसरी ने एक संयुक्त से कहा, "लाखों का राजस्व देने वाले व्यापारियों के साथ इस तरह का बर्ताव सरासर अन्याय है। प्रशासन की लापरवाही के कारण व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
इस मौके पर मंडी के अध्यक्ष श्याम बाबू केसरी ने मंडी प्रशासन के उदासीन रवैये पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा, "मंडी परिसर में अव्यवस्था और हादसों का यह सिलसिला हर बार का है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि जिला प्रशासन और मंडी प्रशासन ने जल्द ही इन समस्याओं का स्थाई समाधान नहीं निकाला और व्यापारियों को सुरक्षा व सुविधाएं नहीं दीं, तो व्यापार मंडल उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा।




