Sonbhadra News : ट्रेलर और टीपर की टक्कर, ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल
रानी ताली एचपी पेट्रोल पंप के सामने हाथीनाला थाना के तरफ रांग साइड से जा रहा ट्रेलर ने डाला के तरफ से टीपर में सामने से टक्कर मारा दिया गया जिसमें ट्रेलर का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया ।

sonbhadra
7:05 PM, November 29, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । हाथीनाला थाना क्षेत्र के रानीताली स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने रांग साइड से जा रहा ट्रेलर ने टीपर में सामने से टक्कर मारा दिया गया जिसमें ट्रेलर का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि टीपर चालक मौके से फरार हो गया ।
मिली जानकारी मुताबिक रविवार को शाम लगभग पांच बजे चोपन थाना क्षेत्र के रानी ताली एचपी पेट्रोल पंप के सामने हाथीनाला थाना के तरफ रांग साइड से जा रहा ट्रेलर ने डाला के तरफ से टीपर में सामने से टक्कर मारा दिया गया जिसमें ट्रेलर का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया । जबकि टीपर चालक मौके से फरार हो गया ।
घटना के बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना डायल 112 नम्बर की पुलिस सूचना दी । सूचना पाकर मौके पर पहुंची हाथीनाला की डायल 112 नम्बर की ने ट्रेलर चालक को स्थानीय लोगों के मदद से ट्रेलर के केविन से सुरक्षित बाहर निकलवाया और तत्काल अपने ही गाड़ी से दुद्धी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ट्रेलर चालक की हालत गंभीर बनी हुई है और उपचार जारी है।
वही घटना के बाद टीपर सड़क पर पलट गया जिसके कारण टीपर में लदा सारा गिट्टी सड़क पर बिखर गया है वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाधित आवागमन को खोलवा दिया और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे करवाया जा रहा है ।
वही घायल ट्रेलर चालक चकरिया मारकुंडी बंधा निवासी 27 वर्षीय रिंकू कुशवाहा पुत्र रामसूरत कुशवाहा बताया जा रहा है ।




