Sonbhadra News : उषा चौबे बिहार की महिला पर्वेक्षक नियुक्त
महिला कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे की कार्य कुशलता, संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए अखिल भारतीय महिला कॉंग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा ने अखिल भारतीय महिला कॉंग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव..

sonbhadra
8:44 PM, September 20, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । महिला कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे की कार्य कुशलता, संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए अखिल भारतीय महिला कॉंग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा ने अखिल भारतीय महिला कॉंग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव 2025 मे कॉंग्रेस पार्टी की योजनाओं एवं विचार धारा के प्रचार प्रसार तथा महिला शक्ति को संगठित करने के उद्देश्य से सोनभद्र महिला कॉंग्रेस की जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे को बिहार का महिला पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
ऊषा चौबे को बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर विधानसभा की जिम्मेदारी सौपी गई है। इसके पहले बिहार के नालंदा जिले की जिम्मेदारी थी। ऊषा चौबे ने कहा की बिहार चुनाव मे महिलाओं को संगठित कर और महिलाओं को कॉंग्रेस की नीतियों को जन जन तक पहुंचाया जाएगा। संगठन ने जो जिम्मेदारी सौपी है पूरी निष्ठा से काम करूंगी। इस जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लाम्बा का आभार व्यक्त करती हुँ। ऊषा चौबे के मनोनयन से महिला कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुसी जाहिर की है और उन्हें नए जिम्मेदारी के लिए बधाईयाँ दी है।
बधाई देने वालों में जिला उपाध्यक्ष शांति विश्वकर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष तेतरी देवी, संगीता देवी, रीता देवी, इंद्रावती देवी, निक्की गोस्वामी, विद्या देवी, राजकुमारी, रामवंती देवी, प्रभावती देवी, ममता देवी, नीतू पंडित, प्रभावती चेरो शामिल रही।




