Sonbhadra News : प्राथमिक विद्यालय बघाडू के बाउंड्रीवाल निर्माण में घटिया समाग्री का इस्तेमाल, ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा शिकायती पत्र

दुद्धी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू में स्थित प्राथमिक विद्यालय में चल रहे बाउंड्री निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का मामला सामने आया है।

news-img

sonbhadra

2:50 PM, April 5, 2026

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

राजा (संवाददाता)

अमवार (सोनभद्र)। दुद्धी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बघाडू में स्थित प्राथमिक विद्यालय में चल रहे बाउंड्री निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक स्थानीय ग्रामीण द्वारा जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर जांच की मांग की गई है। शिकायत सामने आते ही शिक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन में हलचल तेज हो गई है।

प्रार्थना पत्र के अनुसार, विद्यालय में हो रहे बाउंड्री वाल निर्माण कार्य में तय मानकों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। आरोप है कि चार दिवारी व अन्य निर्माण में घटिया और निम्न गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे निर्माण की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं। यदि इसी प्रकार कार्य चलता रहा, तो यह चार दिवारी भविष्य में कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकता है, जिससे बच्चों की जान को खतरा हो सकता है।

शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर कई बार संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मौखिक व लिखित रूप से अवगत कराया गया, लेकिन किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके बाद मजबूर होकर प्रार्थना पत्र के माध्यम से जिलाधिकारी से हस्तक्षेप की मांग की गई है। इससे यह साफ जाहिर होता है कि स्थानीय स्तर पर अधिकारियों के निगरानी और जिम्मेदारी की कमी है।

ग्रामीणों में इस मुद्दे को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तथा दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.