Sonbhadra News : PWD के कार्यों में घरेलू सिलेंडर के इश्तेमाल ने खोली सिस्टम की पोल
लोगों को बिना DAC नम्बर के सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, वहीं रावर्ट्सगंज में खुलेआम धड़ल्ले से घरेलू सिलेंडर की कालाबाजारी किया जा रहा है।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
शांतनु कुमार/प्रकाश खत्री
चुर्क (सोनभद्र) । सिस्टम का कैसे मजाक बनाया जाता है, यह आज हम आपको बताने वाले हैं। जहाँ एक तरफ सरकार घरेलू सिलेंडर की समस्या से जूझ रही है और अभी भी लोगों को बिना DAC नम्बर के सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है, वहीं रावर्ट्सगंज में खुलेआम धड़ल्ले से घरेलू सिलेंडर की कालाबाजारी किया जा रहा है। यदि आप पैसे से सक्षम हैं तो ऊँचे दाम देने पर आपको कभी भी सिलेंडर मिल जायेगा।
यह तस्वीर सिस्टम पर सवाल है। चुर्क क्षेत्र में PWD विभाग द्वारा कराये जा रहे कार्य में व्यवसायिक सिलेंडर की जगह घरेलू सिलेंडर का खुलेआम इश्तेमाल किया जा रहा है। व्यवसायिक कार्यों में घरेलू सिलेंडर के इश्तेमाल पर स्थानीय लोगों की नजर पड़ी तो लोग इसका विरोध करने लगे और चर्चा करने लगे कि उनके लिए ही सारे नियम हैं । अधिकारियों को यह भ्रष्टाचार नहीं दिख रहा।
ठेकेदार के अंडर में काम करने वाले कर्मचारियों ने बताया कि सड़क किनारे सफेद पट्टी लगाने का कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए दो सिलेंडर की आश्यकता होती है, एक मशीन को चालू करने के लिए तथा दूसरा रोड पर सफेद पट्टी लगाने के लिए। कर्मचारियों ने बताया रावर्ट्सगंज में घरेलू सिलेंडर 17 सौ रुपये में आसानी से मिल जाता है। उन्होंने बताया कि वे एक मजदूर हैं, उन्हें यह सिलेंडर ठीकेदार द्वारा दिया गया है।
कुल मिलाकर अधिकारी भले ही सब कुछ ठीक होने का दावा करते हों मगर जमीन पर उन्हें कमियां इसलिए नजर नहीं आती क्योंकि एक तो वे AC चैम्बर से निकलना नहीं चाहते और दूसरा गलती सामने आ भी जाय तो उसे स्वीकार नहीं करना चाहते, जिसका नतीजा यह है कि कार्यवाही न होने से भ्रष्टाचारियों का मन और भी बढ़ जाता है।
सम्बंधित खबर
अपना जिला