Sonbhadra News : यूएस की संस्था ने सामाजिक सेवा के लिए सुभाष राय को दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाण पत्र
कश्यप दिव्य ज्योति सेवा सोसायटी के संचालक समाजसेवी सुभाष राय को सामाजिक सेवा कार्यों के लिए यूएस की संस्था द्वारा वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है।

sonbhadra
10:06 AM, October 18, 2024
मनोज बर्मा (संवाददाता)
रेणुकूट (सोनभद्र) । कश्यप दिव्य ज्योति सेवा सोसायटी के संचालक समाजसेवी सुभाष राय को सामाजिक सेवा कार्यों के लिए यूएस की संस्था द्वारा वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। उनके द्वारा आदिवासी क्षेत्र एवं स्लम एरिया के बच्चों में मोहल्ला क्लास के माध्यम से स्कूल पूर्व शिक्षा देकर उन्हें प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश दिलाकर शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने हेतु कार्य के साथ उनके अभिभावकों को भी शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है । इस नोबेल सेवा कार्य से अब तक लगभग 4400 बच्चों को शिक्षा के मुख्य धारा से जोड़ने हेतु यु एस की संस्था वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड ने उन्हें सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया है। बताते चलें कि इसके पहले उन्हें इंडिया इमर्जिंग सोशल एक्टिविस्ट के रूप में प्रमाण पत्र के अलावा मानव सेवा अवॉर्ड, प्राइड ऑफ नेशन अवार्ड, एपीजे अब्दुल कलाम प्रतिभा सामान से भी सम्मानित किया जा चुका है । सुभाष राय ने इस गौरवपूर्ण क्षण के लिए अपने सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते
हुए बताया कि हमारी सेवा कार्यों के सफलता के पीछे अपने सेवा कार्यों का प्रेरणास्रोत हिंडालको के सीएसआर विभाग को मानते हैं ।




