Sonbhadra News : पुलिस की मौजूदगी में कूपन के माध्यम से बांटा जा रहा यूरिया खाद
सहकारी समितियों पर बढ़ी खाद की किल्लत के बीच सीमित मात्रा खाद की खेप पहुँचने से जहाँ किसान मायूस वहीं पुलिस की मौजूदगी में कूपन के माध्यम से प्रत्येक गांव में 100 -100 बोरी यूरिया खाद वितरित कराई जा रह

सोनभद्र
4:56 PM, August 27, 2025
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित विंढमगंज लैंपस व मेदनीखाड़़ लैंपस पर आज पुलिस की मौजूदगी में शासन के निर्देशानुसार लैंपस सचिव द्वारा कूपन से खाद का वितरण कराया जा रहा है।
विंढमगंज में लैंपस के सचिव दीप नारायण यादव ने बताया कि हमारे केंद्र पर लगभग 600 बोरा यूरिया खाद मौजूद है जिसमें इस केंद्र से जुड़े सलैयाडिह, मूडीसेमर, हरनाकछार, बुटबेढवा ,धरतीडोलवा प्रत्येक ग्राम पंचायत में 100 किसानों को कूपन बांटा गया है तथा ग्राम पंचायत वाइज प्रत्येक किसानों को आधार कार्ड व खतौनी के माध्यम से युरिया खाद्य बांटा जा रहा है।
मेदनीखाड लैम्प्स के सचिव नारायण पटेल ने बताया कि हमारे केंद्र पर लगभग 700 बोरी यूरिया खाद मौजूद है हमारे केंद्र से जुड़े कोलीनडूबा, मेदनीखाड, धूमा, केवाल, घीवही में प्रत्येक ग्राम पंचायत के 90 किसानों को कूपन बांटा गया है वितरण के दौरान आधार कार्ड व खतौनी के माध्यम से खाद का वितरण किया जा रहा है।
आज किसानों को खाद वितरण के पश्चात बचे हुए खाद को केंद्र के सदस्य जिनके पास चेक है चेक के माध्यम से बांटा जाएगा।
इस मौके पर किसान की भारी भीड़ को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक शेषनाथ पाल व कई दरोगा, सिपाही किसानों को नियंत्रित करने में लगे हुए हैं।




