Sonbhadra news : बघाडू लैंपस पर हंगामा, नहीं वितरण हो सका युरिया
बघाडू लैंपस पर आज किसानों को खाद वितरण किया जा रहा था कि इसी मध्य अधिक महिला किसानों के भीड़ होने के कारण हंगामा हो गया।

sonbhadra
2:09 PM, August 26, 2025
राजा (संवाददाता)
अमवार । चौकी क्षेत्र के बघाडू लैंपस पर आज किसानों को खाद वितरण किया जा रहा था कि इसी मध्य अधिक महिला किसानों के भीड़ होने के कारण हंगामा हो गया। हंगामा को देखते हुए सुरक्षा मे तैनात अमवार चौकी प्रशासन व लैंपस सचिव ने आज कुछ बोरी खाद वितरण करने के बाद बंद कर दिये, जिससे खाद के इंतजार मे लाईन लगे सैकड़ों महिला पुरुष किसानों ने सचिव के इस खाद वितरण प्रणाली को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। किसानों ने कहा कि कई दिनों से एक बोरी खाद के लिए बघाडू अमवार लैंपस का चक्कर लगा रहे है लेकिन युरिया नही मिल पा रहा है, एक बोरी युरिया वितरण करने मे लैंपस सचिव को दस मिनट लग जा रहा है इस से तो दिनभर मे 100 बोरी युरिया ही बंट सकता है अगर इसी गति से खाद वितरण होता रहा तो 400 बोरी युरिया वितरण करने मे चार दिन लग जायेगा जबतक किसानों का फसल भी युरिया के कमी से खराब हो जायेगा। चौकी इंचार्ज मखन लाल ने बताया कि सुरक्षा के लिए लैंपस सचिव को पहले ही बांस बली लगा कर वेरिकेटिंग करने को कहा गया था लेकिन नही कराया गया जिससे आज खाद वितरण को रोक दिया गया। जब इस विषय पर लैंपस सचिव ईश्वर यादव से फोन पर जानकारी लेने के लिए फोन किया गया तो फोन रिसीव नही हुआ।




