Sonbhadra News : UP STF और चोपन पुलिस क़ो मिली बड़ी सफलता, 72 लाख के गाँजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
UP STF और चोपन पुलिस क़ो बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 72 लाख रूपये कीमत की गाँजा के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्करों क़ो गिरफ्तार किया है।

सोनभद्र
2:58 PM, August 4, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
मो0नं0 - 7007444590
सोनभद्र । यूपी एसटीएफ और चोपन पुलिस ने ट्रक से 364.4 किलो गांजे की खेप बरामद की है। उड़ीसा के केवझर से लेकर यह गांजा तस्कर उत्तर प्रदेश के पूर्वी जनपदों में बेचते थे।इस दौरान पुलिस ने दोन अंतरजनपदीय तस्करों क़ो भी गिरफ्तार किया हैं। पूछताछ के बाद पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। आज पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने मामले का खुलासा किया है।
यह है पूरा मामला -
जिले के रास्ते से प्रदेश के कई शहरों में गांजा की तस्करी लंबे समय से चली आ रही है। इस पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस और एसटीएफ की टीम लगी हुई है। मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ लखनऊ की टीम ने चोपन थाना पुलिस को साथ लेकर सोन नदी पुल के पास घेरेबंदी की। मुखबिर की सूचना पर मिर्जापुर नंबर वाली ट्रक को रोका गया। तलाशी में ट्रक में प्लास्टिक की बोरी में बंद कर रखा गया 364 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने ट्रक चालक प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र सराय अजीज उर्फ़ अजीजपुर निवासी हसन अली पुत्र मो0 शकील और मऊआईमा थाना क्षेत्र के पुरे पाण्डेय निवासी शिव प्रसाद मिश्रा पुत्र स्व0 श्याम बिहारी मिश्रा के रूप में हुई।
अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि "दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद गांजा की कीमत करीब 72 लाख रुपये हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में चोपन थाना प्रभारी विजय चौरसिया, निरीक्षक अपराध इरफ़ान अली, एसटीएफ लखनऊ के एसआई फैजुद्दीन सिद्दीकी आदि शामिल रहे।"




