Sonbhadra News : अनियंत्रित रोडवेज बस ने ट्रक में पीछे से मारी जोरदार टक्कर, आधा दर्जन जख्मी
थाना चोपन अंतर्गत जवारीडार क्षेत्र मे रोडवेज बस अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर मार दिया । बस में सवार ड्राइवर कंडक्टर सहित आधा दर्जन यात्री मामूली रूप से घायल हो गए।

sonbhadra
7:43 AM, October 25, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला । थाना चोपन अंतर्गत जवारीडार क्षेत्र मे रोडवेज बस अनियंत्रित होकर ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर मार दिया । बस में सवार ड्राइवर कंडक्टर सहित आधा दर्जन यात्री मामूली रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी अनुसार जीरो रोड डिपो प्रयागराज की एक शताब्दी एसी रोडवेज बस प्रयागराज से शक्तिनगर के लिए जा रही थी कि थाना चोपन अंतर्गत वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर स्थित तेलगुड़वा से जवारीडार की तरफ जाने पर जवारीडार से करीब 800 मीटर पहले आज शुक्रवार की सुबह करीब 3:00 बजे अनियंत्रित होकर जा रही ट्रक के पीछे जोरदार टक्कर मार दिया । जिसमें बस चालक अनिल कुमार गुप्ता उम्र करीब 42 वर्ष पुत्र लाले कुमार गुप्ता निवासी मेजा, प्रयागराज व बस कंडक्टर लल्लन कुमार उम्र करीब 45 वर्ष पुत्र कुंडली प्रसाद घायल हो गए । घटना की सूचना मिलते ही थाना चोपन के उप निरीक्षक रविंद्र नाथ पांडे पुलिस टीम के साथ व हाईवे पेट्रोलिंग अधिकारी शिवम द्विवेदी मौके पर पहुंच गए । मौके पर पहुंचे स्थानीय पुलिस व हाईवे अधिकारी ने घायल बस चालक व कंडक्टर को एसीपी टोल प्लाजा की एंबुलेंस द्वारा सीएचसी चोपन भेजवा दिया गया ।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बस पर सवार ड्राइवर कंडक्टर सहित कुल 10 यात्री सवार थे । जिसमें चार यात्रियों को भी मामूली चोट आया, सभी यात्रियों को रेणुकुट पहुंचा गया।




