Sonbhadra News : अनियंत्रित बाइक पुलिया से टकराई, एक की मौत, तीन घायल
थाना चोपन अंतर्गत गुरमुरा क्षेत्र में बीती रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई । जिसमें बाइक पर सवार चार युवकों में एक की मौके पर ही मौत हो गईं । जबकि बाकी तीनों घायल हो गए ।

sonbhadra
7:25 AM, October 1, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । थाना चोपन अंतर्गत गुरमुरा क्षेत्र में बीती रात एक बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई । जिसमें बाइक पर सवार चार युवकों में एक की मौके पर ही मौत हो गईं । जबकि बाकी तीनों घायल हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर है । जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
चोपन पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बीती रात करीब 2:00 बजे एक बाइक पर चार युवक सवार होकर चोपन बाजार से हाथीनाला की तरफ जा रहे थे कि गुरमुरा बाजार से क़रीब 500 मीटर आगे बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया में टकरा गई । बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त हुुई
कि बाइक पर सवार प्रभात गुप्ता पुत्र मुन्ना गुप्ता उम्र करीब 21 वर्ष निवासी चोपन गांव थाना चोपन जनपद सोनभद्र की मौके पर ही मौत हो गई है । जबकि अन्य तीन बाइक सवार युवकों में धीरज निषाद पुत्र रामसेवक उम्र करीब 21 वर्ष को मामूली चोट आई और दो बाइक सवार युवकों में करण निषाद पुत्र गुलजार निषाद उम्र करीब 18 वर्ष व संतोष गौड़ पुत्र कमलेश गौड़ उम्र करीब 18 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए । सभी घायल बाइक सवार युवकों को एसीपी टोल प्लाजा की एंबुलेंस द्वारा सीएचसी चोपन भेजा गया है । घटना के संबंध में पुलिस द्वारा मृतक व घायलो के परिजनों को सूचना दे दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही चोपन थाने के उ0नि0 मेराज खान थाना चोपन की पुलिस टीम के साथ पहुंच कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गए । सुचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग के अधिकारी शिवम द्विवेदी व उनकी टीम भी मौके पर पहुंच कर पुलिस प्रशासन के साथ यातायात की सुचारू व्यवस्था में जुटे रहे ।




