Sonbhadra News : यूपी में CM चेहरे के सवाल पर गोलमोल जवाब देते नजर आए केंद्रीय मंत्री
पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद महेंद्र नाथ पांडेय का गुरुवार को सोनभद्र दौरा था। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि चारों विधानसभा के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने के लिए उन्हें सोनभद भेजा गया है

sonbhadra
11:08 PM, November 26, 2026
शान्तनु विश्वास) प्रकाश खत्री
सोनभद्र । चुनाव के पहले बीजेपी रणनीति बनाने से पहले अपने कार्यकर्ताओं से लगातार संवाद कर उनके उनके नब्ज टटोलने और उनकी समस्या को सुनने का काम कर रही है। इसी क्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद महेंद्र नाथ पांडेय का गुरुवार को सोनभद्र दौरा था। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि चारों विधानसभा के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने के लिए उन्हें सोनभद्र भेजा गया है । एक सवाल के जवाब में श्री पांडेय ने बताया कि कार्यकर्ताओं में कोई नाराजगी नहीं है। पुराने पदाधिकारियों की जगह नए पदाधिकारी का आना एक प्रक्रिया है ।
संविधान को लेकर महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि पिछली बार विपक्ष द्वारा जनता को भ्रमित किया गया लेकिन यह हमेशा नहीं होने वाला। संविधान को बचाने और संविधान पर चलने का काम भारतीय जनता पार्टी और मोदी सरकार ने किया है ।
यूपी में सीएम का चेहरा कौन होगा, पूर्व मंत्री इस सवाल को टाल गए और कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में चुनाव होगा ।




