Sonbhadra news : बग्घानाला रेलवे ब्रिज निर्माण को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को लोजपा रा. किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ने सौंपा पत्रक
राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 2025 में कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान से मिलकर जनपद सोनभद्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर पत्रक सौंप कर अवगत कराया गया

sonbhadra
4:40 PM, August 7, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) लोक जनशक्ति पार्टी (राo)किसान प्रकोष्ठ के सोनभद्र जिलाध्यक्ष विनीत कुमार पाण्डेय ने दिल्ली में गत सोमवार को आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 2025 में कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान से मिलकर जनपद सोनभद्र के विभिन्न समस्याओं को लेकर पत्रक सौंप कर अवगत कराया गया
जिसमें मुख्य रूप से बिल्ली मारकुंडी में बारी वैष्णो मंदिर के पास स्थित रेलवे पुल पर दोनों तरफ से आवागमन का ना होना और आए दिन सड़क दुर्घटना होने जैसे मुद्दे शामिल है जिसके संबंध में चिराग पासवान द्वारा आश्वासन दिया गया कि मुद्दों पर जल्द ही निस्तारण व कार्यवाही कराया जाएगा । सोनभद्र जिले की सबसे बड़ी समस्या राजमार्ग पर बिल्ली मारकुंडी में वैष्णो मंदिर के पास बने रेलवे पुल का निर्माण कार्य 2015 में हुआ था जो की सिर्फ एक तरफ से बना हुआ था और दूसरे तरफ की नींव भी नहीं पड़ी फिर भी सड़क निर्माण कंपनी ने सिर्फ एक पुल का निर्माण कराकर उसे सुचारू करा दिया गया।जो गत 2023 में क्षतिग्रस्त हो गया इस दौरान 9 माह यातायात बाधित रहा और वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल किया गया जो की खनन क्षेत्र से होकर गुजरता था, जब निर्माण कार्य पूर्ण हुआ तो दूसरी तरफ से आवागमन प्रारंभ कर दिया गया किंतु जो पहले से पुल क्षतिग्रस्त था वह आज भी जून 2023 के बाद से क्षतिग्रस्त ही है । निर्माण कार्य के मात्र 8 वर्ष में पुल का क्षतिग्रस्त हो जाना अपने आप में घोटाले का प्रतीक है । साथ ही साथ विनीत पाण्डेय ने यह जानकारी दी की लगभग दो महीने पूर्व में नितिन गडकरी को आवेदन दिया जा चुका है ।जिसको लेकर सांसद अरुण भारती ने आश्वासन दिया कि वह नितिन गडकरी से उक्त मांग को रखेंगे और जल्द से जल्द कार्रवाई करने हेतु इन मांग को संसद में उठाएंगे ।




