Sonbhadra news : महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं में उद्यमिता विकास कार्यशाला का हुआ आयोजन
मिशन शक्ति (फेज 5) के तहत महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं में उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया

sonbhadra
6:48 PM, October 15, 2025
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा । राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में आज मिशन शक्ति (फेज 5) के तहत महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं में उद्यमिता विकास कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें आविष्कार फाउंडेशन से आए मुख्यवक्ता सिद्धांत राय ने उद्यमिता के सात चरणों के बारे में बताया। जिसमें महिलाओं को रोजगार, सृजन, आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, समाज में नवाचार लाना और उद्यमिता के विभिन्न पहलुओं के महत्व के बारे में बताते हुए छात्राओं को प्रोत्साहित किया।
वाणिज्य विभाग के डॉ विकास कुमार ने उद्यमिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उद्यमिता पीढ़ी दर पीढ़ी हस्तानांतरित होती है जबकि नौकरी आपके पास रहती है।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए वाणिज्य विभाग की डॉ संघमित्रा ने कहा कि नए व्यवसाय को किस तरह से महिलाएं शुरू करे और नए उत्पाद, सेवा व विपणन मॉडल किस तरह से बनाए इन विषयों पर चर्चा की।
कार्यक्रम का संचालन एवं मिशन शक्ति (फेज - 5) संयोजक डॉ विभा पाण्डेय ने कहा कि महिलाए किसी भी प्रकार का व्यवसाय अपने घर से ही शुरु कर सकती है और किस तरह से महिलाएं योजना और संगठन बनाकर विपणन जैसी दक्षता को भी शामिल कर सकती है। भारत सरकार द्वारा भी महिलाओं को उद्यमिता में बढ़ावा देने के लिए अनुदान और प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी व्यवस्था की गए है से सम्बंधित विषयों पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त छात्र छात्राए शामिल हुए ।




