Sonbhadra News : मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथों पर पहुंचे BLO, फार्म-6, 7 और 8 के माध्यम से हो रहा कार्य
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जोन प्रभारी प्रमोद यादव बूथ पर उपस्थित रहे। उन्होंने मतदाता सूची से संबंधित कार्यों का जायजा लिया और मतदाता सूची को सही एवं अद्यतन रखने के महत्व पर जोर दिया।

sonbhadra
4:01 PM, October 17, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । मतदाता सूची को अद्यतन करने की प्रक्रिया जारी, नए नाम जोड़ने, अपात्र प्रविष्टियां हटाने और संशोधन का कार्य किया जा रहा है
सोनभद्र। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को सभी बूथों पर BLO की उपस्थिति में मतदाता सूची से संबंधित कार्य किया गया। इस दौरान फार्म-6 के माध्यम से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, फार्म-7 के जरिए मृतक एवं डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाने तथा फार्म-8 के माध्यम से मतदाता सूची में संशोधन और स्थानांतरण की प्रक्रिया संचालित की गई।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के जोन प्रभारी प्रमोद यादव बूथ पर उपस्थित रहे। उन्होंने मतदाता सूची से संबंधित कार्यों का जायजा लिया और मतदाता सूची को सही एवं अद्यतन रखने के महत्व पर जोर दिया।
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने अथवा स्थान परिवर्तन के लिए संबंधित मतदाताओं से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करने की अपील की गई।