Sonbhadra News : "राष्ट्रीय सेवा योजना" के तत्वाधान में निकला ' हर घर तिरंगा यात्रा
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर "राष्ट्रीय सेवा योजना" के तत्वाधान में 14 अगस्त 2025 को प्रात: 10:00 बजे ' हर घर तिरंगा अभियान 2025' के अन्तर्गत तिरंगा यात्रा आयोजित की गयी।

sonbhadra
6:17 PM, August 14, 2025
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर "राष्ट्रीय सेवा योजना" के तत्वाधान में 14 अगस्त 2025 को प्रात: 10:00 बजे ' हर घर तिरंगा अभियान 2025' के अन्तर्गत तिरंगा यात्रा आयोजित की गयी। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय परिसर से एमजीआर बस्ती और बस स्टैंड में घर-घर जाकर 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पावन दिवस पर हर घर तिरंगा फ़हराने के लिए स्थानीय निवासियों से जनसम्पर्क किया। इस क्रम में स्थानीय महिलाओं और बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। एनएसएस इकाई प्रथम और तृतीय के सौजन्य से बस्ती के लोगों के बीच 200 तिरंगा का वितरण भी किया गया। इस दौरान सहभागी स्वयंसेवकों द्वारा गगनचुम्बी देशभक्ति नारों ने सभी राहगीर का मनमोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एनटीपीसी परिसर के प्रभारी डॉ प्रदीप कुमार यादव और समाजसेवी श्री गुलाब सिंह ने संयुक्त रूप से 'हर घर तिरंगा अभियान' को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉ मानिक चंद पाण्डेय ने तिरंगा यात्रा के उद्येश्य पर सभी का ध्यान आकर्षित करते हुये तिरंगा को हर भारतीय की आन, बान और शान बताया। अभियान का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ विनोद कुमार पाण्डेय और डाॅ छोटे लाल प्रसाद ने किया। तिरंगा जागरुकता यात्रा में हिमांशु, राहुल, ज्योति, पल्लवी, पंकज, अनुष्का, खुशबू, रूपा, अमृता, शबा, सुमित आदि का सराहनीय योगदान रहा।




