Sonbhadra News : मिशन शक्ति के तहत स्कूली छात्राओं को आत्मसुरक्षा सहित अन्य पहलुओं के प्रति किया जागरूक
महुली स्थित शिवम इंटर कालेज में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)
विंढमगंज (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत बुधवार को शिवम इंटरमीडिएट कॉलेज महुली में बालिकाओं को आत्मसुरक्षा, तथा सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1090,1076,1098,102,108,181,112, साइबर अपराध हेल्प लाइन नम्बर 1930 तथा साइबर अपराध से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में राज्य सरकार व केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही बिभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, ग्रामीण आवास योजना, महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, बालश्रम, बाल विवाह घरेलू हिंसा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य त्रिभुवन सिंह,बड़े बाबू अवध नारायण यादव,सुमन्त चौबे,देवेन्द कुमार, शिक्षिका आकांक्षा, श्वेता कमल रानी समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
जागरूकता अभियान के मौके पर विंढमगंज थाने के उपनिरीक्षक लाल मोहर राम,अखण्ड प्रताप यादव,आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार व महिला कांस्टेबल सपना मौर्या मौजूद रहे।