Sonbhadra news : मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत छात्रा रिया सिंह बनी एक दिन के लिए थाना प्रभारी
जनसेवा इण्टर कालेज फुलवारी की कक्षा 11 की मेधावी छात्रा रिया सिंह को एक दिन के लिए करमा का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया।

sonbhadra
7:29 PM, September 29, 2025
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा सोनभद्र । पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में आज दिनांक 29.09.2025 को जनसेवा इण्टर कालेज फुलवारी की कक्षा 11 की मेधावी छात्रा रिया सिंह को एक दिन के लिए करमा का थाना प्रभारी नियुक्त किया गया। इस अवसर पर छात्रा रिया सिंह ने पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की और महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, घरेलू हिंसा आदि से जुड़े मामलों की विवेचना की प्रक्रिया को नजदीक से समझा। उन्होंने महिला हेल्प लाइन 1090,112,181 जैसे सेवाओं के बारे में जानकारी ली। थाना प्रभारी के रूप में कार्य करते हुए रिया सिंह ने थाने पर शिकायत लेकर आयी पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित को निस्तारण हेतु बताया गया तथा बालिकाओं/महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा जरूरत पड़ने पर कानून की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। सभी ने रिया के आत्मविश्वास की सराहना की और इस पहल को छात्राओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया। "मिशन शक्ति" के इस नवाचार का उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास करना, उन्हें समाज में अपने अधिकारों के प्रति सजग बनाना तथा प्रशासनिक तंत्र से जोड़ना है।




