Sonbhadra News : अघोषित बिजली कटौती से लोगों में बढ़ रहा गुस्सा, भीषण गर्मी से लोग बिलबिलाए
अघोषित बिजली कटौती से बिजली उपभोक्ता परेशान हैं । एक तो भीषण गर्मी ऊपर से अघोषित बिजली कटौती से लोग त्रस्त हो गए हैं । आज तापमान 41.2 डिग्री रहा ।

sonbhadra
8:11 PM, May 11, 2025
शान्तनु कुमार
० तापमान 41.2 डिग्री पहुंचा
० बिजली विभाग का सिर्फ राजस्व बढ़ाने पर जोर
० 75 प्रतिशत उपभोक्ताओं को पता नहीं स्मार्ट मीटर में कैसे देखें अपनी डिटेल
० जिम्मेदार अधिकारी कहते हैं, सोशल मीडिया से सीखे स्मार्ट मीटर देखना
सोनभद्र । अघोषित बिजली कटौती से बिजली उपभोक्ता परेशान हैं । एक तो भीषण गर्मी ऊपर से अघोषित बिजली कटौती से लोग त्रस्त हो गए हैं । आज तापमान 41.2 डिग्री रहा । बिजली न रहने से व्यापारी से लेकर घरों में रह रहे गर्मी के कारण बिलबिला गए हैं । घण्टों बिजली कटौती के कारण लोगों को पानी की दिक्कत भी हो गयी । लोग शाम तक बिजली का इंतजार करते रहे ताकि सप्लाई का पानी भरा जा सके । लेकिन शाम लगभग 7:30 बजे बिजली आयी तो लोगों ने राहत की सांस ली है।
इधर बिजली गुल होने से व्यापारी भी परेशान हो उठे। एक तो भीषण गर्मी ऊपर से बिजली न रहने से ग्राहक भी चलते बने । इससे दुकानदारी का भी नुकसान हुआ ।
लेकिन बड़ा सवाल तो यह है कि बिजली बड़े-बड़े दावे करने वाले अफसर बिजली चोरी में कितने की राजस्व वसूली हुई यह बताने के लिए समय निकाल सकते हैं लेकिन बिजली कटौती या फॉल्ट को लेकर बताने की जहमत नहीं उठा सकते ।




