Sonbhadra news : अनियंत्रित ट्रेलर आयुष्मान आरोग्य मंदिर से टकराया, बड़ा हादसा टला
सुकृत पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
जयनाथ मौर्या (संवाददाता)
मधुपुर (सोनभद्र)। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। वाराणसी की ओर से रॉबर्ट्सगंज की तरफ जा रहा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए सीधे आयुष्मान आरोग्य मंदिर की भवन दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि भवन अपनी मूल स्थिति से खिसक गया और दीवार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तैनात सीएचओ रंजना त्रिपाठी और एएनएम अर्पिता अंदर मौजूद थीं। इसी दौरान एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर भवन की ओर जा रहा था कि तभी ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। संयोगवश स्वास्थ्यकर्मी और वह व्यक्ति सुरक्षित बच गए, जबकि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही सुकृत पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे की जानकारी मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर के अधीक्षक डॉ. अखिलेश अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) सोनभद्र भी मौके के लिए रवाना हो गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की इमारत और अन्य संपत्ति को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक को झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। चालक को भी इस दुर्घटना में कोई चोट नहीं आई।
पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जुट गए।