Sonbhadra News : अनियंत्रित स्कॉर्पियो दुकान में घुसी, दुकान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
इसी दौरान सहिजन खुर्द फत्ते चौराहे के पास वाहन अनियंत्रित होकर अजय की पान की दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान का अगला पूरा सेट टूट गया।

sonbhadra
10:19 AM, November 6, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र )। चुर्क चौकी क्षेत्र के सहिजन खुर्द स्थित फत्ते चौराहे के पास शुक्रवार की रात करीब 12 बजे एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो पान की दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि संयोगवश कोई जनहानि नहीं हुई।
मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो चुर्क से राबर्ट्सगंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान सहिजन खुर्द फत्ते चौराहे के पास वाहन अनियंत्रित होकर अजय की पान की दुकान में जा घुसा। टक्कर इतनी तेज थी कि दुकान का अगला पूरा सेट टूट गया।
घटना के समय दुकान पर कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।




