Sonbhadra News : सामाजिक समरसता एवं विकास संविधान का मूल उद्देश्य- डॉ0 विनोद पाण्डेय
समाजशास्त्र के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉo विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि संविधान निर्माण में भारतरत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर के योगदान को बुलाया नहीं जा सकता l

sonbhadra
3:50 PM, November 26, 2026
संजय भारती (संवाददाता)
शक्तिनगर (सोनभद्र) । महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्ति नगर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के तत्वाधान में गुरुवार को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया । इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों, छात्र-छात्राओं, अध्यापकों ने संविधान का शपथ लिया इस आयोजन में भारत के संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया l इसके साथ ही संविधान के प्रति निष्ठा, कर्तव्य परायणता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और समानता का संकल्प दोहराया गया l समारोह की अध्यक्षता करते हुए समाजशास्त्र के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉo विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि संविधान निर्माण में भारतरत्न डॉ0 भीमराव अंबेडकर के योगदान को बुलाया नहीं जा सकता l उन्होंने आहवाहन किया कि जब तक सूरज चांद रहेगा भारत का संविधान और बाबा साहब का नाम रहेगा । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राजनीतिशास्त्र के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ0 रजनीकांत ने कहा कि सामाजिक समरसता की भावना का विकास हमारे संविधान का मूल लक्ष्य है, जिससे भारतीय समाज में एकता और अखंडता संरक्षित है । वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ0 प्रभाकर लाल ने कहा कि हमारा संविधान लोकतंत्र के विकास के लिए अपनी अहम भूमिका का निर्वाह कर रहा है आगे भी हमारे लोकतांत्रिक संकल्पना को सरकार करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा । इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के विचारों को छात्रों के समक्ष प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 छोटे लाल प्रसाद तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ0 आनंद प्रिया सिंह ने किया । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के पश्चात हुआ । कार्यक्रम में मुख्य रूप से खुशबू, ममता, प्रभा, नीरज, समीर, अंजना पूर्ति, पूनम, रोशनी, धन्नू आदि का विशेष योगदान रहा ।




