Sonbhadra News : मारकुंडी घाटी में अनियंत्रित पिकअप खाई में गिरी, चालक गंभीर घायल
इसी दौरान मारकुंडी पुरानी घाटी उतरते समय वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और लगभग दो सौ फिट नीचे गिरकर दूसरी सड़क पर पहुँच गया।

sonbhadra
12:35 PM, November 2, 2026
राकेश चौबे
मरकुंडी (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी पुरानी घाटी में सोमवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। मुर्गा लोड पिकअप वाहन घाटी उतरते समय अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में जहाँ वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं गाड़ी पर लोड मुर्गिया मर गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप चालक नौगढ़ स्थित मुर्गा-मुर्गी फार्म हाउस से मुर्गा लोड कर छत्तीसगढ़ जा रहा था। इसी दौरान मारकुंडी पुरानी घाटी उतरते समय वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और लगभग दो सौ फिट नीचे गिरकर दूसरी सड़क पर पहुँच गया। इस दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं गाड़ी में लोड मुर्गिया भी मर गयी।
घटना की सूचना डायल पुलिस को दिए जाने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
वहीं, इस दुर्घटना के संबंध में जब गुरमा पुलिस चौकी प्रभारी से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने घटना की जानकारी होने से इनकार किया।




