Sonbhadra News : अनियंत्रित कार खड़ी ट्रेलर में घुसी, 6 लोग घायल
हाथीनाला थाना से लगभग आधा किलोमीटर दूर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दिया । जिससे कार में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए

sonbhadra
11:50 AM, June 9, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । भोर में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हाथीनाला थाना से लगभग आधा किलोमीटर दूर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दिया । जिससे कार में सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की भोर लगभग तीन बजे हाथीनाला थाना के तिराहा से लगभग आधा किलोमीटर राबर्ट्सगंज के तरफ वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर पहले से खड़ी ट्रेलर को रेणुकूट के तरफ से आ रही आर्टिगा कार अनियंत्रित होकर ट्रेलर को पीछे टक्कर मारते हुए घुस गई। इस हादसे में कुल छः लोग गंभीर रूप से घायल हो गए
जिसके उपरांत स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना हाथीनाला थाना को व ऐम्बुलेंस को सूचना दी । वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची हाथीनाला थाना की पुलिस ने सभी घायलों को राहगीरों के मदद से ऐम्बुलेंस के द्वारा चोपन अस्पताल भेजवाया दिया।
जहां चोपन अस्पताल के चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार के बाद 3 घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।




