Sonbhadra News : नहर में गिरी अनियंत्रित बाइक, एक युवक की मौत, दो घायल
चौकी क्षेत्र के मझुई गांव के समीप राजगढ़ रोड पर एक बाइक पर सवार तीन लोग मोड़ पर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरे, पक्की नहर में तीब्र गति से टकरा कर बाइक चालक संजय पांडेय (24वर्ष )पुत्र पप्पू....

sonbhadra
9:44 PM, November 5, 2024
जयनाथ मौर्या (संवाददाता)
मधुपुर । सुकृत चौकी क्षेत्र के मझुई गांव के समीप राजगढ़ रोड पर एक बाइक पर सवार तीन लोग मोड़ पर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरे, पक्की नहर में तीब्र गति से टकरा कर बाइक चालक संजय पांडेय (24वर्ष )पुत्र पप्पू पांडेय निवासी परसौना रावर्ट्सगंज की मौके पर मौत हो गई, जबकि महेंद्र प्रजापति (23वर्ष) पुत्र मुरली प्रजापति निवासी केकराही एवं अमरजीत गुप्ता (20वर्ष) पुत्र रामबिलास गुप्ता निवासी केकराही घायल हो गये। सूचना पर मौके पर पहुँचे सुकृत चौकी प्रभारी चन्द्रभान सिंह ने घायलों को एम्बुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया गया।
मृतक संजय पांडेय का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा गया, तीनों बाइक सवार किसी मुकदमे के सिलसिले में एक ही बाइक पर सवार होकर चंदौली गये हुये थे।




