Sonbhadra News : अनियंत्रित बाइक गाय से टकराईं, युवक घायल
चुर्क चौकी क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक बाइक सड़क पर खड़ी गाय से टकरा गई। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

sonbhadra
9:12 PM, April 11, 2026
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । चुर्क चौकी क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक बाइक सड़क पर खड़ी गाय से टकरा गई। इसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची चुर्क चौकी पुलिस युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लोढ़ी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया।
प्राप्त जानकारी अनुसार विनोद पुत्र नन्हकु निवासी मलुवा टोला रौप उम्र 35 वर्ष बाइक से राबर्ट्सगंज से अपने घर रौप आ रहे थे जो गांव पंचवटी भवन के पास उनकी बाइक अचानक सड़क पर खड़ी एक गाय से टकरा गई।
जिसमें विनोद उछलकर काफी दूर जा गिरे रास्ते से जा रहे प्रधान इन्द्रजीत यादव ने पुलिस कंट्रोल रूम पर हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में विनोद को जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया। पुलिस को तलाशी के दौरान युवक के पास से मोबाइल फोन मिला, जिससे परिजनों को घटना की जानकारी दी परिजन भी घटना की सुचना मिलते ही जिला अस्पताल लोढ़ी पहुंच गए ।



