Sonbhadra News : अनियंत्रित ऑटो गहरे खड्डे में गिरी, चार घायल, एक गंभीर
चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलगुड़वा कोन संपर्क मार्ग पर नवटोलिया के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरे खड्डे में गिर गई । जिसमें ऑटो में सवार चार व्यक्ति घायल हो गए। जिसमें एक गंभीर है।

sonbhadra
3:06 PM, March 9, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलगुड़वा कोन संपर्क मार्ग पर नवटोलिया के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गहरे खड्डे में गिर गई । जिसमें ऑटो में सवार चार व्यक्तियों में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। बाकी ऑटो में बैठे तीन सवारों को मामूली रूप से चोट लगी।
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह लगभग पौने सात बजे चोपन थाना क्षेत्र के नवटोलिया पुलिया के पास तेलगुडवा से कोन संपर्क मार्ग पर बनारस से सेकेंड हैंड इलेक्ट्रीक आटो खरीद कर रमना गढ़वा झारखंड घर जा रहा था । उसी दौरान नवटोलिया पुलिया के पास किसी अज्ञात कारणों से आटो अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे लगभग 10 से 15 फीट गहरे खड्डे में जाकर पलट गई। जिसमें आटो चालक अनुज कुमार पुत्र सोमनाथ, दीलीप पाठक उम्र लगभग 17 वर्ष पुत्र सरवन पाठक, रामबाबू प्रसाद शाह पुत्र राधेश्याम प्रसाद शाह, बिरेंद्र कुमार पुत्र स्व शिवप्रसाद, निवासीगण रमना गढ़वा झारखंड एक गांव के थे। जहा घटना में दीलीप पाठक उम्र लगभग 17 वर्ष पुत्र सरवन पाठक को गम्भीर रूप से चोट के साथ दाहिने पैर टूट गया । और तीन लोगों बच गए वहीं आटो में कुल चार लोग सवार रहे ।
वहीं इस घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और तत्काल डायल 108 के ऐम्बुलेंस को सूचना दी गई । जहां सूचना के घंटों बाद मौके पर पहुंची ऐम्बुलेंस से स्थानीय लोगों ने एक घायल को चोपन अस्पताल भेजवाया गया ।




