Sonbhadra News : जंगल में मिला लावारिस स्कॉर्पियो, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
थाना चोपन के जवरीडार के जंगल में लावारिस हालत में एक स्कॉर्पियो वाहन खड़ी मिलने से हड़कम्प मच गया । लावारिस गाड़ी देखकर लोगों में पुलिस को सूचना दी । जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है ।

लवारिस हाल में खड़ी मिली स्कार्पियो
sonbhadra
1:14 PM, October 27, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । थाना चोपन के जवरीडार के जंगल में लावारिस हालत में एक स्कॉर्पियो वाहन खड़ी मिलने से हड़कम्प मच गया । लावारिस गाड़ी देखकर लोगों में पुलिस को सूचना दी । जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है ।
मिली जानकारी के अनुसार थाना चोपन के जवारीडार क्षेत्र के जंगल में रविवार की सुबह एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो को लावारिस हाल में देखा गया । जिसे देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया । लावारिस हाल में मिली स्कॉर्पियो को देखकर कयास लगाया जा रहा है कि स्कॉर्पियो किसी घटना दुर्घटना में शामिल हो सकती है । जिसके दाहिने साइड की हेडलाइट भी टूटी हुई है । मौके पर चोपन थाना के उप निरीक्षक रविंद्र नाथ पांडे व उप निरीक्षक बलजीत भारद्वाज पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गए हैं ।




