Sonbhadra News : आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत, तीन झुलसी
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में बहुआर गांव में देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य महिलाएं झुलस गईं। जिनको स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में लाया गया। जहां....

sonbhadra
2:37 PM, October 11, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में बहुआर गांव में देर शाम आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य महिलाएं झुलस गईं। जिनको स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल में लाया गया। जहां घायल महिलाओं को इलाज के बाद छुट्टी दे दिया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय से सटे बहुआर गांव के बढौना टोला में महिलाएं कच्चे मकान के अंदर घरेलू कामकाज में लगी थीं। इस दौरान तेज गरज-चमक के साथ बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से फुलवा (48वर्ष) पत्नी लालजी और महाराजी (40वर्ष) पत्नी छोटेलाल झुलस गईं। गांव की तीन अन्य महिलाएं भी बिजली की चपेट में आने से झुलस गयी। सभी घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने फुलवा और महाराजी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य झुलसी महिलाओं को इलाज के बाद छुट्टी दे गई। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।




