Sonbhadra news : पुराने चोरी के मुकदमे में दो वारंटी गिरफ्तार
न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में ओबरा पुलिस ने कुम्हिया गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया।

sonbhadra
7:28 PM, August 16, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा, (सोनभद्र)। न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में ओबरा पुलिस ने कुम्हिया गांव से दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अन्तू बैगा (58) और धीरज बैगा (31) निवासी कुम्हिया के रूप में हुई है। दोनों थाना हाथीनाला में दर्ज वर्ष 2015 के चोरी के मुकदमे से संबंधित हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।




