Sonbhadra news : मारकुंडी सहकारी समिति पर धान खरीद केंद्र का शुभारंभ, पहली खरीद में 120 कुंतल धान की तौल
सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मारकुंडी सहकारी समिति पर शुक्रवार को धान क्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया।

sonbhadra
4:31 PM, November 21, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी (सोनभद्र)। सदर विकास खंड के सलखन न्याय पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मारकुंडी सहकारी समिति पर शुक्रवार को धान क्रय केंद्र का शुभारंभ किया गया। केंद्र शुरू होने के साथ ही किसानों से धान खरीद की प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई।
सहकारी समिति के अध्यक्ष सत्यदेव पाण्डेय ने बताया कि शासन की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार धान क्रय केंद्र संचालित किया जा रहा है। केंद्र पर पहली खरीद बघनार निवासी किसान राहुल सिंह से 120 कुंतल धान की गई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के किसान फसल कटाई के बाद अब अपनी उपज क्रय केंद्र पर लाना शुरू कर चुके हैं।
धान क्रय केंद्र शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज सरकारी केंद्र पर बेचने की सुविधा मिलेगी, जिससे उन्हें धान बिक्री में सहूलियत होगी।
इस अवसर पर अमर देव सचिव, राहुल सिंह, रंगनाथ मिश्रा, सत्यदेव पांडे, राजेंद्र सिंह, विकास, विनय कुमार मिश्रा, सुरेश चौबे, सुजीत कुमार, सुभाष, रामनिवास चौबे, मुकेश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




