Sonbhadra News : चेकिंग के दौरान दो शातिर चोर गिरफ्तार, सरसों-गेहूं बरामद
घोरावल क्षेत्र के भरौली में पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी के सामान के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

sonbhadra
8:45 PM, April 23, 2026
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल (सोनभद्र) । घोरावल क्षेत्र के भरौली में पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी के सामान के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज त्रिभुवन राय और हेड कांस्टेबल संजय कुमार सिंह की टीम संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच कर रही थी।
इसी दौरान सिलवर-भरौली मार्ग पर दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली, जिसमें उनके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अंशू उर्फ बादशाह (पुत्र रामप्रसाद) और प्रीतम उर्फ छोटे (पुत्र रामसूरत), निवासी ग्राम भरौली के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान उनके कब्जे से तीन बोरी सरसों (कुल 65.04 किग्रा) और तीन बोरी गेहूं (कुल 87.22 किग्रा) बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे चोरी कर सामान को अपना बताकर बेच देते थे और उससे मिले पैसों से अपने शौक पूरे करते थे।
पुलिस ने इस मामले में धारा 305 (ए) और 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।



