Sonbhadra News: पशु चराने की बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 4 गिरफ्तार
घोरावल पुलिस ने मारपीट के मामले मे चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पशु चराने की बात को लेकर दो पक्षो ने शनिवार को मारपीट कर लिया था। इस मामले मे रिपोर्ट दर्ज करते हुए रविवार को 4 लोग चालान किए गए।

sonbhadra
5:50 PM, September 29, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
घोरावल। घोरावल कोतवाली व शिवद्वार चौकी क्षेत्र के बर्दिया मे शनिवार की शाम पशु चराने की बात को लेकर दो पक्षों में लात-घुसा चल गए और मारपीट हो गई। शिवद्वार चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि बर्दिया गांव के रहने वाले राजू ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि उसी गांव के रहने वाले गुलाब और उनके दो पुत्र प्रदुम व विजई तथा चंपा ने पशु चराने से मना करने पर गाली गलौज देते हुए लात घुसा से उनके और उनकी मां कमली के साथ मारपीट की। उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि राजू गोड़ पुत्र गोपाल से मिली तहरीर पर मामले से जुड़े आरोपित गुलाब धरकार, प्रदुम, विजई तथा चंपा के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। और इसी मामले में एक पक्ष से राजू तथा सुरेश और दूसरे पक्ष से प्रदुम व उसके पिता गुलाब को गिरफ्तार कर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया गया है।




