Sonbhadra News : विद्यालय में काम न करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, एक घायल
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुर्तिया गांव में विद्यालय में कार्य न करने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। मुर्तिया गांव निवासी धीरज ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि गांव के एक...

sonbhadra
6:51 PM, September 24, 2024
राजकुमार गुप्ता (संवाददाता)
सोनभद्र । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के मुर्तिया गांव में विद्यालय में कार्य न करने की बात को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। मुर्तिया गांव निवासी धीरज ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि गांव के एक पब्लिक स्कूल में काम न करने की बात को लेकर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल धीरज का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरी परीक्षण तथा उपचार करवाया।
वहीं पुलिस ने धीरज की तहरीर पर मुर्तिया गांव के रहने वाले अरुण, आकाश तथा राजन के विरुद्ध एनसीआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।
चौकी इंचार्ज नवनीत चौरसिया ने बताया कि इस मामले मे मंगलवार को अरुण तथा राजन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन दोनो का चालान कर दिया गया है। फरार चल रहे आकाश की तलाश की जा रही है।




