Sonbhadra News : मानक के विपरीत संचालित दो स्कूल पर हुई कार्यवाही, सीज
जिले के दुद्धी ब्लॉक में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कादल गांव के दो अवैध स्कूलों को सील कर दिया। नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र और खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य के नेतृत्व में क्षेत्र में...

sonbhadra
11:52 PM, January 22, 2025
आनन्द कुमार चौबे/रमेश यादव (संवाददाता)
सोनभद्र । जिले के दुद्धी ब्लॉक में शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्यवाही करते हुए कादल गांव के दो अवैध स्कूलों को सील कर दिया। नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र और खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्य के नेतृत्व में क्षेत्र में पहुँची टीम ने बिना मान्यता के संचालित हो रहे आरडी पब्लिक स्कूल और ब्राइट पब्लिक स्कूल को सीज कर दिया है।
पहले जारी किया था नोटिस -
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन स्कूलों को पहले ही नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन इसके बावजूद ये अवैध रूप से संचालित हो रहे थे। क्षेत्र के लोगों से लगातार शिकायतें मिलने के बाद बीएसए के निर्देश पर यह कार्यवाही की गई। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों f4विद्यालयों को सील कर दिया।
गिर रहा शिक्षा का स्तर - नायब तहसीलदार
नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र ने बताया कि यह कदम छात्रों और अभिभावकों के हित में उठाया गया है। उन्होंने कहा कि ये अवैध विद्यालय न केवल शिक्षा के स्तर को गिरा रहे थे, बल्कि नियमों की भी अनदेखी कर रहे थे। इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भविष्य में भी जो स्कूल नियमों का उल्लंघन करेंगे, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह कार्यवाही एक स्पष्ट संदेश है कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।




