Sonbhadra News : बंधी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिजनों में मातम
सुपाचुंआ गांव में सोमवार को बंधी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।

sonbhadra
10:28 PM, August 19, 2024
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के सुपाचुंआ गांव में सोमवार को बंधी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।
चौकी इंचार्ज लीलासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि चांगा निवासी संगीता देवी पत्नी देवशरण रक्षाबंधन पर अपने मायके सुपाचुंआ आई थी। सोमवार दोपहर में उसके दोनों बच्चे प्रेम 7 साल तथा प्रहलाद 6 साल सुबह सुपाचुंआ बंधी में नहाने गए थे। इस दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए। परिजनों को पता चला तो मौके पर पहुंचे तब तक दोनों बच्चों की मौत हो चुकी थी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची म्योरपुर पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम हेतू दुद्धी भेज दिया। उधर मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और रक्षाबंधन के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई।




