Sonbhadra News : धारदार हथियार से हमला कर दो लोगों को किया घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र के आमडीह गांव निवासी दो युवकों पंकज सिंह और नीरज सिंह पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया...

sonbhadra
4:53 PM, January 24, 2025
आनन्द कुमार चौबे/राहुल सिंह (संवाददाता)
सोनभद्र । सदर कोतवाली क्षेत्र के आमडीह गांव निवासी दो युवकों पंकज सिंह और नीरज सिंह पर अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार, पीड़ितों ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बुधवार की रात मधुपुर निवासी कुछ व्यक्तियों द्वारा हमला कर घायल कर दिया गया और मौके से फरार हो गए। पीड़ितों ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।
पुलिस ने बताया कि "मामले में पीड़ित व्यक्ति द्वारा तहरीर मिली है, जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।"




