Sonbhadra news : ऑटो रिक्शा-बाइक की टक्कर में अध्यापिका समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल, ऑटो रिक्शा पलटा
बाइक से विद्यालय से घर जाते समय तथा विपरीत दिशा से आ रही एक ऑटो रिक्शा से टक्कर हो जाने से बाइक सवार अध्यापिका समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं

sonbhadra
4:31 PM, November 4, 2025
राकेश चौबे
मारकुंडी-सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारकुंडी ग्राम सभा के बहेराटोला के समीप आज शाम बाइक से विद्यालय से घर जाते समय तथा विपरीत दिशा से आ रही एक ऑटो रिक्शा से टक्कर हो जाने से बाइक सवार अध्यापिका समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस द्वारा इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया। वही टक्कर के बाद ऑटो रिक्शा पलट गया तथा ऑटो चालक ऑटो रिक्शा छोड़कर मौके से फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार ऑटो रिक्शा चालक सवारी बैठाकर जा रहा था कि अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक सेे टकरा गया और पलट गया। संजोग अच्छा था कि ऑटो रिक्शा में सवार लोगों को चोटें नहीं आयी। वही बाइक चला रहे गिरजा शंकर गिरी 60 वर्ष पुत्र स्व.मनबोध गिरी निवासी ग्राम मारकुंडी मीनाबाजार तथा प्राइमरी पाठशाला कुसहिया में तैनात सहायक अध्यापिका श्वेता चतुर्वेदी 35 वर्ष निवासी रावर्ट्सगंज को गंभीर चोटे आई हैं। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से एंबुलेंस द्वारा इलाज हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया ।




