Sonbhadra news : आमने-सामने बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत
कोन तेलगुडवा मार्ग पर रोगही के पास सांय 7 बजे आमने-सामने बाइक दुर्घटना में दोनों बाइक सवार की मौत हो गई।

sonbhadra
11:33 AM, November 30, 2025
पी.के. विश्वकर्मा (संवाददाता)
कोन सोनभद्र । स्थानीय थाना क्षेत्र के कोन तेलगुडवा मार्ग पर रोगही के पास सांय 7 बजे आमने-सामने बाइक दुर्घटना में दोनों बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विजय कुमार पटेल 30 वर्ष पुत्र राम सुभाष पटेल निवासी पटेल नगर जो अपने ससुराल से वापस अपने घर पटेल नगर जा रहा था कि यशवंत 45 वर्ष पुत्र अवध बिहारी रेनुकूट से ड्यूटी कर अपने घर चांचीकला वाइक से आ रहा था कि कोन तुलगुडवा मार्ग पर रोगही के पास आमने-सामने जोरदार बाइक दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई, व दोनों बाइक पर सवार सतीश पुत्र रिंकू निवासी चांचीकला घायल हो गया, दुर्घटना होते ही सुचना मिलते ही पीआरबी ने अपने गाड़ी में लादकर सीएचसी कोन लाया जहां विनय कुमार पटेल की मौत हो गई मौत होते ही काफी संख्या में परिजन सीएचसी कोन पहुंच कर डाक्टर पर लापरवाही व सुविधा नहीं होने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे मौके पर उपस्थित पुलिस ने समझा-बुझाकर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुध्दी भेज दिया, वहीं दुसरे बाइक पर सवार यशवंत की गम्भीर स्थिति देख रेफर कर दिया गया था जिसका इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों में रो रो कर बुरा हाल है।




