Sonbhadra news : प्रशासन के तत्परता से दो मासूम सकुशल बरामद
पुनर्वास कालोनी अमवार से आज दोपहर खेलते खेलते दो मासूम विकास उम्र 03 वर्ष व सत्यम उम्र 04 लापता हो गये।

sonbhadra
8:11 PM, August 13, 2025
राजा (संवाददाता)
अमवार। चौकी क्षेत्र के पुनर्वास कालोनी अमवार से आज दोपहर खेलते खेलते दो मासूम विकास उम्र 03 वर्ष व सत्यम उम्र 04 लापता हो गये। जिसकी काफी खोजबिन के बाद परिजनों ने शाम अमवार चौकी इंचार्ज मखनलाल को सुचना दिया। तत्परता दिखाते हुए अमवार चौकी इंचार्ज ने अपने सहयोगियों के साथ आस- पास की सड़कों पर खोजबिन शुरू कर दिया।
|देरशाम चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों मासूम को घर से लगभग सात किलोमीटर दूर अमवार दुद्धी सड़क पर दिघुल इमली के पास से सकुशल बरामद कर परिजनों को सपुर्द कर दिया गया।




