Sonbhadra News : दो मासूमो ने मिठाई समझ खाया कीटनाशक
सिद्धवादामर गांव में आज दोपहर खेलते समय दो सगी बहन सीमा 3 वर्ष व पुजा 2 वर्ष पुत्री राम स्वार्थ निवासी सिद्धवादामर ने कीटनाशक खा लिया।

sonbhadra
4:19 AM, July 10, 2025
राजा (संवाददाता)
अमवार (सोनभद्र) । चौकी क्षेत्र के सिद्धवादामर गांव में आज दोपहर खेलते समय दो सगी बहन सीमा 3 वर्ष व पुजा 2 वर्ष पुत्री राम स्वार्थ निवासी सिद्धवादामर ने कीटनाशक खा लिया। यह दर्दनाक हादसा तब हुआ जब दोनों बच्चियां खेलते-खेलते अपने बड़े पिताजी के घर पहुंच गईं, जहां फर्श पर रखी मक्खी मारने की दवा को उन्होंने गलती से मिठाई समझ लिया होगा; और खा गईं। हादसे के बाद दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पूर्व प्रधान ईश्वर प्रसाद निराला ने बताया कि बच्चे के पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं, जबकि मां खेत में काम पर गई थीं और दादा सोमारू बैल से खेत जोत रहे थे। इस बीच, बच्चियां खेलते-खेलते मक्खी मारने की जहरीली दवा खा कर अचेत थी ।




