Sonbhadra News : उल्टी-दस्त से दो मासूम भाई-बहन की मौत, माँ ने थाने में तहरीर देकर जांच की मांग की
स्थानीय थाना क्षेत्र के गिधिया गांव में मंगलवार की सुबह तीन घंटे के अंतराल में दो सगे भाई-बहनो की मौत से पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया ।


Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)
Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas
Contact Us :+91 9415873885

Janpad Mirror
पी0 के0 विश्वकर्मा
० एक ही दिन भाई-बहन की मौत से गोद हुआ सुना
० ग्रामीण ठंड लगने से मौत होने की जता रहे आशंका
० पिता कमाने गया है बाहर
कोन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के गिधिया गांव में मंगलवार की सुबह तीन घंटे के अंतराल में दो सगे भाई-बहनो की मौत से पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया । मृतक बच्चों की माँ ने थाने में तहरीर देकर मौत के कारणों की जांच करने की मांग की है।
परिजनों के अनुसार आज मंगलवार की सुबह गिधिया निवासी विकास कुशवाहा के तीन माह का नवजात लड़का अंशु के उल्टी-दस्त करने की शिकायत पर परिजन उसे लेकर कोन स्थित निजी चिकित्सालय गये थे, जहां चिकित्सक ने बच्चे को देखते ही मृत घोषित कर दिया ।परिजन रोते-बिलखते बच्चे के शव को लेकर घर पहुंचे ही थे कि विकास की बड़ी पुत्री अनन्या (4 वर्ष) भी उल्टी करने लगी । घर के अन्य सदस्य छोटे पुत्र का अंतिम संस्कार करने लगे और कुछ लोग निजी साधन से बड़ी पुत्री अनन्या को लेकर इलाज कराने के लिए जिला मुख्यालय स्थित एक प्रतिष्ठित निजी अस्पताल पहुंचे, वहाँ भी डॉक्टर ने लड़की को देखते हुए मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद तो घर में कोहराम मच गया और पूरे गांव में हड़कम्प मच गया।
बताते चले कि विकास कुशवाहा के दो ही संतान थे और दोनो एक ही दिन काल के गाल मे समा गये। ग्रामीण आशंका व्यक्त कर रहे हैं कि दोनों मासूम बच्चों की मौत अत्यधिक ठंड की वजह से हुई है। मृतक बच्चों की माँ ने थाने में तहरीर देकर मौत के कारणों का पता लगाने की गुहार लगाई है।
सम्बंधित खबर