Sonbhadra News : ऑटो पलटने से दो छात्राएं घायल
सुकृत चौकी क्षेत्र के अमौलिया आमडीह गांव के समीप वाराणसी शक्तिनगर हाइवे पर अनियंत्रित ऑटो पलटने से कॉलेज से पढ़ कर घर जा रही दो छत्राएँ घायल हो गयी ।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
5:52 PM, August 31, 2024
जयनाथ मौर्य (संवाददाता)
मधुपुर (सोनभद्र) । सुकृत चौकी क्षेत्र के अमौलिया आमडीह गांव के समीप वाराणसी शक्तिनगर हाइवे पर अनियंत्रित ऑटो पलटने से कॉलेज से पढ़ कर घर जा रही दो छत्राएँ घायल हो गयी । सूचना पर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर पहुंचाया, जहां इलाज के बाद स्थिति सामान्य देख दोनों को छुट्टी दे दी गयी । सुनीता(20)पुत्री हृदयनारायण निवासी कुसाही थाना कोतवाली रावर्ट्सगंज वर्तिका(21)पुत्री मनोज कुमार निवासी कुसाही मधुपुर से कॉलेज से घर वापस जाने के लिये ऑटो में सवार हुई थी, अमौलिया के पास पहुँचते ही ऑटो बेतरतीब ढंग से अनियंत्रित हो कर पलट गयी ।




