Sonbhadra News : आकाशीय बिजली की चपेट में दो चचेरी बहन झुलसी, एक की मौत
विंढमगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर में खेत में धान की रोपाई करते समय आकाशीय बिजली के चपेट में आने से दो चचेरी बहन गंभीर रूप से झुलस गई जिसमें से एक की मौत हो गई।

sonbhadra
6:58 PM, July 31, 2024
विंढमगंज (सोनभद्र) । विंढमगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर में खेत में धान की रोपाई करते समय आकाशीय बिजली के चपेट में आने से दो चचेरी बहन गंभीर रूप से झुलस गई जिसमें से एक की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जोरूखाड़ गांव निवासी गणेश की 19 वर्षीय पुत्री रीता और नरेश की 21वर्षीय पुत्री सुनिता अपने परिजनों के साथ गांव से एक किलोमीटर दूर खेत पर धान रोपाई का कार्य कर रही थी तभी तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसके चपेट में आकर दोनों चचेरी बहन रीता और सुनीता गंभीर रूप से झुलस गई। घटना के बाद परिजन व जोरूखाड़ के ग्राम प्रधान विमल यादव दोनो को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी ले गए जहां डाक्टर ने 19वर्षीय रीता को मृत घोषित कर दिया और सुनीता का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।




